एटा में सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, मांगें न मानी गईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

एटा में सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, मांगें न मानी गईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी।

संवादाता अमन अहमद। एटा जिले के विकास भवन परिसर में गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में जिले के आठों ब्लॉकों से सैकड़ों सफाई कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कमल कुमार वाल्मीकि और जिला महामंत्री ओमवीर सिंह ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। जिला महामंत्री ओमवीर सिंह ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख रूप से वर्ष 2026 तक सभी सफाई कर्मचारियों के लिए एसीपी (Assured Career Progression) लागू करने की मांग की गई है, जिससे कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति और आर्थिक लाभ मिल सके। इसके अलावा कार्यालय में तैनात नीरज कुमार बाबू को ग्रामीण सफाई कर्मचारी स्थापना पटल के चार्ज से हटाने तथा पंचायती राज विभाग के लेखाकार के लिए कार्यालय में निश्चित उपस्थिति समय तय करने की भी मांग रखी गई है।

सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार, जिला संगठन मंत्री राहुल कुमार, अरुण कुमार, संदीप कुमार, ब्रजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें