पाकिस्तान से लौटे BSF जवान पूर्णब कुमार साहू, भारत ने भी रेंजर को सौंपा वापस

पाकिस्तान से लौटे BSF जवान पूर्णब कुमार साहू, भारत ने भी रेंजर को सौंपा वापस

 राष्ट्रीय न्यूज: बीएसएफ के जवान पीके कुमार साहू, जो गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे, अब सकुशल भारत लौट आए हैं। उनके बदले भारत ने भी एक पाकिस्तानी रेंजर को वापस कर दिया है। यह आदान-प्रदान अटारी बॉर्डर पर सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, जवान पीके साहू को पाकिस्तान ने अटारी संयुक्त चेक पोस्ट के माध्यम से भारत को सौंपा। बीएसएफ ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जवान 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे। हैंडओवर शांति और तय प्रोटोकॉल के तहत संपन्न हुआ।

भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे के जवान लौटाए

पिछले कुछ समय से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले भी किए थे। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू किया गया। सीजफायर के बाद अब 14 मई को दोनों देशों ने अपने-अपने कब्जे में लिए गए जवानों को शांतिपूर्ण तरीके से सौंप दिया है।

जहां पाकिस्तान रेंजर्स ने फिरोजपुर सीमा के पास भारतीय जवान को हिरासत में लिया था, वहीं भारत ने भी राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा था। वह रेंजर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसे बीएसएफ ने सतर्कता से पकड़ लिया था। अब दोनों पक्षों ने समझदारी दिखाते हुए जवानों की अदला-बदली की है।

सीमा पार करना एक मानवीय चूक

पूर्णब कुमार साहू पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के निवासी हैं। उन्होंने हाल ही में पंजाब के फिरोजपुर जिले में बीएसएफ की तैनाती जॉइन की थी। 23 अप्रैल को वह बॉर्डर के पास खेतों में काम कर रहे स्थानीय किसानों की मदद कर रहे थे, तभी गलती से सीमा पार कर गए और पाकिस्तान की हिरासत में चले गए। उस वक्त वह ड्यूटी पर थे और वर्दी में थे।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और आमतौर पर इन्हें फ्लैग मीटिंग और आपसी सहमति के जरिए सुलझा लिया जाता है। इस बार भी दोनों देशों ने परिपक्वता का परिचय देते हुए यही रास्ता अपनाया।

ये भी पढ़ें दो सहेलियों ने रचाई आपस में शादी, एक-दूजे को पहनाई वरमाला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें