बेमेतरा के वार्ड नंबर 15 में लगा समस्याओं का अम्बार

बेमेतरा के वार्ड नंबर 15 में लगा समस्याओं का अम्बार

बेमेतरा :- मिली जानकारी के अनुसार आपको बताना चाहेंगे कि पिछले 6 से 7 माह पूर्व नगर पालिका का चुनाव हुआ है। जिसमें जनता को लुभाने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा एक से बढ़कर एक घोषणा किया जाता है। परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करता है। ऐसा ही एक मामला नयापारा वार्ड नंबर 15 बेमेतरा का है। जहां अधिकांश जगहों पर नालियों में गंदगी तथा कचरा भरा रहता है। सफाई कर्मचारी के मनमानी के चलते यह कार्य हो रहा है। सफाई कर्मचारी कभी भी अपने कार्यों को करने में दक्ष नहीं है। वहीं वार्ड नंबर 15 नयापारा में पानी की भी बहुत किल्लत है जिसके बावजूद वार्ड के ही किसी व्यक्ति द्वारा अपने निजी कार्य में शासकीय बोर का उपयोग किया जा रहा है। जहां वार्ड वासी पानी के एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।

वही किसी एक व्यक्ति के द्वारा शासकीय बोर का उपयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसकी शिकायत वार्ड के पार्षद से फोन में करने पर उनका कहना था कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका सीएमओ के साथ उस जगह का निरीक्षण भी किया गया। परंतु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुआ जिससे तंग आकर 14/5/25 को वार्ड वासियो द्वारा मुख्य नगर पालिका आधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।जिसमें नाली पानी तथा सफाई कर्मचारी की शिकायत की गई है।

ये भी पढ़ें Aligarh: पाकिस्तानी प्रेमिका के चक्कर में फंसा युवक, कोर्ट ने सुनाई सजा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें