जागरूकता से अपराध रोकथाम,सड़क सुरक्षा, साइबर फ्रॉड एवं सामाजिक अधिकारों की दी गई जानकारी

जागरूकता से अपराध रोकथाम,सड़क सुरक्षा, साइबर फ्रॉड एवं सामाजिक अधिकारों की दी गई जानकारी

संवाददाता पवन सूर्यवंशी सीहोर

पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार “जागरूकता से अपराध रोकथाम” के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर सुनीता रावत के मार्गदर्शन में यातायात, थाना कोतवाली एवं अजाक थाना की टीम द्वारा जनजागरूकता से अपराध रोकथाम हेतु नरेंद्र कोचिंग क्लासेस इंग्लिशपुरा सीहोर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026″सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” पर आधारित जागरूकता अभियान के संबंध में थाना प्रभारी यातायात सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में जागरूक किया गया एवं लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया एवं बिना लाइसेंस वहां ना चलाने संबंधी एवं यातायात संबंधी अन्य नियमों के बारे में जागरूक किया गया l जन चेतना शिविर के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री प्रवीण चढ़ोकार एवं थाना प्रभारी अजाक श्री अंसारुल हक द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट इंग्लिशपुरा में अनुसूचित जाति एवं जनजातीय के संबंध में जागरूक किया गया ।थाना कोतवाली से उप निरीक्षक विक्रम आदर्श एवं उप निरीक्षक विवेक आर्य द्वारा सोशल मीडिया एवं फाइनेंशियल फ्रॉड संबंधी विषयों पर बच्चों को जागरूक किया गया एवं किस प्रकार से फ्रॉड से बचा जा सकता है इसके संबंध में एवं साइबर फ्रॉड हो जाने के उपरांत किस प्रकार से एनसीआर पोर्टल पर एवं थाना आकर रिपोर्ट करने संबंधी जागरूक किया गया ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal