पीडीए प्रहरियों को सपा जिला अध्यक्ष ने सौंपी वोटर लिस्ट
संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद:-आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने 194 सदर विधानसभा बूथों पर पहुंचकर पीडीए प्रहरी/बीएलए को नव-प्रकाशित वोटर लिस्ट सौंपीं, ताकि इनका अवलोकन करके पीडीए प्रहरी कटे हुए वोटों को बनवा सकें, फर्जी वोट को कटवा सकें। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए समाजवादी पार्टी बड़ी तैयारी के साथ वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बड़ी मुस्तैदी के साथ लगाए हुए है।
इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव जिला सचिव विनीत परमार आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।












