थाना टीला मोड़ पुलिस द्वारा वादी के पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के अभियोग में वॉछित 02 अभियुक्ता गिरफ्तार। पत्नी और सास के द्वारा बेज्जती करने पर युवक ने लगाई फांसी।

थाना टीला मोड़ पुलिस द्वारा वादी के पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के अभियोग में वॉछित 02 अभियुक्ता गिरफ्तार। पत्नी और सास के द्वारा बेज्जती करने पर युवक ने लगाई फांसी।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

थाना टीलामोड़ पुलिस टीम द्वारा वादी के पुत्र को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के अभियोग में वॉछित 02 उकसाने के अभियोग में वॉछित 02 अभियुक्ता गिरफ्तार। कार्यवाही का विवरणः – दिनांक 16.10.2025 को थाना टीलामोड़ पर वादी मौहम्मद जुबैर निवासी मकान संख्या 2769 नूर हसन कॉलोनी पसौण्डा साहिबाबाद गाजियाबाद ने लिखित तहरीर दी और बताया कि मेरे पुत्र मोहम्मद रेहान के साथ उसकी पत्नी अर्शी और सास शकीला तथा उसका बहनोई फहीम व बहिन सुमाएला एवं उसके परिवार के लोगों ने मारपीट गाली-गलौच कर बेज्जत किया और आत्महत्या करने के लिए उकसाया। जिसके उपरांत मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 108 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटनाक्रम में आज दिनांक 30.01.2026 को थाना टीलामोड पुलिस टीम द्वारा वादी के पुत्र को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्ता 1.अर्शी पुत्री सोहेल निवासी मा0न0 44/12 प्रताप विहार थाना विजय नगर कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष व 2.शकीला पत्नी सोहेल निवासी म0न0 44/12 प्रताप विहार थाना विजय नगर कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 40 वर्ष को उनके मसकन थाना विजयनगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्ता अर्शी ने मतृक रेहान से 2024 में शादी की थी। जिसके बाद दोनों में पारिवारिक झगड़े और धीरे-धीरे दोनों में अनबन होने लगी। जिसके बाद मृतक की पत्नी और उसके परिजनों ने मृतक के साथ गाली-गलौच और झगड़े होने के कारण वादी के पुत्र ने फाँसी लगा ली।गिरफ़्तार का नाम व पताः-1.अर्शी पुत्री सोहेल निवासी म०न0 44/12 प्रताप विहार थाना विजयनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष। 2. शकीला पत्नी सोहेल निवासी म0न0 44/12 प्रताप विहार थाना विजयनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 40 वर्ष।गिरफ्तार अभियुक्ताओं का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार दोनों अभियुक्ताओं के विरूद्ध थाना टीलामोड पर आत्महत्या करने के लिये उसकाने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है।

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना टीलामोड़ पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें