थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 29.01.2026 को थाना अंकुर विहार पर वादिया द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 28.01.2026 को मेरी भतीजी ने धीरज कुमार की मानसिक व शारीरिक प्रताडना से तंग व दुखी होकर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अंकुर विहार पर तत्काल सुसंगत धारा 108 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।तत्पश्चात आज दिनांक 30.01.2026 को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त धीरज कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी केशव कॉम्पलैक्स डीएलएफ थाना अंकुर विहार गाजियाबाद, उम्र करीब 38 वर्ष को महाकाल मन्दिर के पास थाना क्षेत्र अंकुर विहार से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं प्रोपर्टी डीलर का काम करता हूँ तथा मृतका मेरे यहाँ पर लगभग 4-5 सालों से काम करती थी। मृतका अपनी मां और बहन के साथ किराये पर रहती थी। वह अपने घर में अकेली ही कामने वाली थी। विगत 4-5 महीनों से मैं उसको वेतन नहीं दे पा रहा था और वह मुझसे वेतन मांगती रहती थी। इसी बात को लेकर हम दोनों में कई बार झगडा भी हुआ था। वेतन न मिलने के कारण वह काफी दुखी और परेशान रहती थी, जिस कारण उसने दुखी होकर आत्महत्या कर ली।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-धीरज कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी केशव कॉम्पलैक्स डीएलएफ थाना अंकुर विहार गाजियाबाद, उम्र करीब 38 वर्ष ।आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग।उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना अंकुर विहार पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-थाना अंकुर विहार पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें