GDA,प्रवर्तन जोन-02 के मुरादनगर क्षेत्र में अवैध रूप से 33 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जारी रही अवैध कालोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

GDA,प्रवर्तन जोन-02 के मुरादनगर क्षेत्र में अवैध रूप से 33 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जारी रही अवैध कालोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक-31-जनवरी-2026 उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 31.01.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में श्री आजाद पुत्र श्री कल्लू द्वारा ग्राम-सरना, पाईप लाईन रोड़ मुरादनगर गाजियाबाद में लगभग
20 बीघा क्षेत्रफल में, श्री चतरपाल पुत्र श्री नत्थू सिंह ग्राम-जलालपुर, रघुनाथपुर पाईप लाईन रोड़ मुरादनगर में लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में एवं श्री सुशील खारी ग्राम बसन्तपुर सैंतली, नवीपुर बम्बा, मुरादनगर में लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही है जिसमें सडको हेतु दिवारों का निर्माण कार्य जारी था। जिसका प्राधिकरण से स्वीकृति सम्बन्धी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओं/निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर सहायक अभियन्ता प्रवर्तन जोन-02 द्वारा लोगों को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नही जायेगा। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल एवं प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें