थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक SO मैडम सरिता मलिक कि पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक SO मैडम सरिता मलिक कि पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 30.01.2026 को गुमशुदा बच्ची उम्र करीब 14 वर्ष के पिता द्वारा थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक SO मैडम सरिता मलिक को बताया गया। कि उसकी बच्ची घर से नाराज होकर कही चली गयी है, जिसको हमने सभी जगह तलाश कर लिया है परन्तु उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। प्राप्त सूचना पर बच्ची की तलाश हेतु थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक। SO मैडम सरिता मलिक द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया। उक्त प्रकरण में घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा सर्विलांस के माध्यम से गुमशुदा की तलाश की गयी तो गुमशुदा बच्ची की लोकेशन बरेली स्टेशन की पायी गयी, जहाँ पर जीआरपी पुलिस बल से सम्पर्क कर जीआरपी बरेली को बच्ची का फोटो भेजा गया तथा थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक से गठित पुलिस टीम द्वारा बच्ची को बरेली स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची द्वारा पूछताछ पर बताया कि मुझे मेरी मम्मी ने डॉट दिया था, जिस कारण मैं नाराज होकर घर से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर आयी तथा बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठ गयी। जब मेरा गुस्सा शांत हुआ तो मै बरेली स्टेशन पर उतर गयी और वहाँ से एक व्यक्ति के फोन से अपने परिजनों से सम्पर्क किया फिर कुछ देर बाद मुझे पुलिस लेने के लिए आ गयी।

बच्ची को तलाश करने वाली पुलिस टीम-थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें