उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत दस्तावेज सत्यापन को लेकर बैठक संपन्न

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत दस्तावेज सत्यापन को लेकर बैठक संपन्न

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 31 जनवरी, 2026अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर चल रहे विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त प्रपत्रों के साथ संलग्न दस्तावेजों का सत्यापन अत्यंत सावधानी, पारदर्शिता तथा समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता निर्वाचन प्रक्रिया की मूल आधारशिला है, अतः इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत नोटिस की सुनवाई के दौरान निर्वाचकों द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों का गहन परीक्षण एवं प्रमाणिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए।प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए अभिलेखों की प्रमाणिकता की जांच की जाए तथा प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर अभिलेखों को जिला निर्वाचन कार्यालय में यथाशीघ्र प्रेषित किया जाए, जिससे कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से वंचित न रह जाए। बैठक में उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर चारूल यादव, वेद प्रकाश पांडेय, विवेक भदोरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीकम सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें