महेशगंज थाना क्षेत्र हीरागंज बाजार मे अवैध झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर जिला मेडिकल टीम की बड़ी कार्यवाही मुकदमा दर्ज
संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़, बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक हीरागंज के नया पुरवा मे और गुजवर मे सरकारी और प्रतिबंधित दवाइयां मिलने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को टीम हीरागंज बाजार में संचालित मन्नत क्लीनिक पर पहुंच कर दवाइयां का सैंपल लिया, जिसमें कई दवाइयां सरकारी, प्रतिबंधित दवाइयां थी।शनिवार को नगर पंचायत हीरागंज बाजार स्थित अवैध रुप से संचालित मन्नत क्लीनिक, जिसमें कथित डा० अरशद अहमद पुत्र डा० इजहार अहमद निवासी कुण्डा बस स्टेशन रोड प्रतापगढ मरीज देखते हुए पाए गए। उक्त क्लीनिक मेरे कार्यालय मे पंजीकृत नही है, निरीक्षण के समय राजकीय औषधियां मरीजो के बटती हुई पायी गई जिनका विवरण निम्नवत हैः- 1. CIPRO 500MG 400 गोली बैच नं0 GT30911, 2. IBRUPROFEN 200MG 1036 गोली बैच नं0-642776D7, 3. CIPRO 500MG 130 गोली बैच नं0 CPT24059, 4. NORFLOXCIN 400 गोली बैच नं0 STG24243, 5. INJ. BETAMETHASONE 9AMP बैच नं0 IA24-27, 6. INJ. RANITIDINE 7AMP बैच नं0 IE24-44, 7. CICLOPIROX OINTMENT CREAM-1 बैच नं0 1205COसंचालक को पुलिस थाने लेकर चली गई। डिप्टी सीएमओ ने पुलिस को तहरीर दी है।डिप्टी cmo के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफBNS 318(4)BNS 317(2)औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 = 27(2)राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 = 34(2) मुकदमा दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें माघी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, एक माह का कठिन कल्पवास आज होगा पूर्ण












