मैनपुरी में हिंदू सम्मेलन, संत राजू दास महाराज ने दिया सनातन एकता का संदेश

मैनपुरी में हिंदू सम्मेलन, संत राजू दास महाराज ने दिया सनातन एकता का संदेश

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में आज क्रिश्चियन ग्राउंड में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध संत राजू दास महाराज जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार रखे गए और हिंदू समाज की एकता व जागरूकता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सनातन प्रेमी मौजूद रहे। क्रिश्चियन ग्राउंड श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से खचाखच भरा नजर आया। संत राजू दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों की रक्षा करनी होगी। उन्होंने युवाओं से नशा, भटकाव और आपसी मतभेद से दूर रहकर राष्ट्र और धर्म के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने सनातन धर्म की महत्ता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।
आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन हिंदू समाज को एक मंच पर लाकर विचारों के आदान–प्रदान और एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें