साढ़े तीन बिस्वा जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, थाने जाते समय युवक को मारी गोली

साढ़े तीन बिस्वा जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, थाने जाते समय युवक को मारी गोली

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुपुरी गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। साढ़े तीन बिस्वा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। बताया जा रहा है कि मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के लिए जब एक पक्ष थाने जा रहा था, तभी रास्ते में युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से अनुज पुत्र शिववाक्स गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घायल अनुज पर ऋषि पुत्र बलराम द्वारा गोली मारने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायल अनुज को तत्काल जिला अस्पताल मैनपुरी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें