जिंदल पाइप्स लिमिटेड की पहल से बच्चों ने EOD एडवेंचर पार्क में बिताया यादगार दिन,खुशियों का सफर
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
गाजियाबाद:जिंदल पाइप्स लिमिटेड द्वारा अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत ‘खुशियों का सफर’ अभियान के तहत बच्चों को दिल्ली स्थित EOD एडवेंचर पार्क पिकनिक पर ले जाया गया। कई बच्चों के लिए यह अवसर खुलकर हँसने, नई गतिविधियों को अनुभव करने और बचपन की खुशियाँ जीने का एक दुर्लभ मौका था। बच्चों के चेहरों पर दिखती मुस्कान, उत्साह और आनंद ने इस कार्यक्रम को सभी के लिए यादगार बना दिया। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखना ही इस CSR पहल की सबसे बड़ी सफलता है। इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। यह पहल जिंदल पाइप्स लिमिटेड की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों के प्रति निरंतर समर्पण को प्रतिबिंबित करती है।












