थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
दिनांक 31.01.2026 को मृतक श्रीपाल के भाई गोपाल सिंह के द्वारा थाना खोड़ा पर। लिखित तहरीर दी और बताया कि मेरा भाई मोटर साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था कि दिनांक 30.01.2026 को समय करीब 10 बजे रात्रि में मेरा भाई श्रीपाल, सत्यम पुत्र तुलसी सिह तथा अनुराग पुत्र पान सिंह के साथ पंडित होटल पर खाना खाने गये थे वहां होटल के कर्मचारियों के साथ रोटी लेने को लेकर झगड़ा हुआ जिस पर होटल मालिक धर्मेन्द्र शर्मा नागेश, सूरज एवं राजन इकट्ठे हो कर चाकू लेकर आये और वहा मौजूद सत्यम, श्रीपाल व अनुराग के साथ चाकू व लाठी डंडे से मारपीट करने लगे जिसमें तीनों लोग घायल हो गये वहां मौजूद लोग तीनों को लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल दिल्ली इलाज के लिए ले गये जहां डॉक्टर ने सत्यम व श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया तथा अनुराग का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खोड़ा पर धारा बीएनएस पंजीकृत के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 01.02.2026 को थाना खोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर हत्या की घटना में वांछित 01 अभियुक्त धर्मेन्द्र शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा निवासी ग्राम नगला बजुआ थाना रिजौर जनपद एटा हाल पता अम्बेडकर गेट के दाहिने पण्डित होटल न्यू अजन्ता पार्क खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 42 वर्ष को इतवार पुश्ता टैम्पो स्टेण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं अम्बेडकर रोड़ पर वैष्णों शुद्ध शाकाहारी भोजनालय चलाता हूँ। दिनांक 30.01.26 की रात्रि करीब 10 बजे तीन व्यक्ति श्रीपाल, सत्यम, अनुराग खाना खाने के लिए आये थे। खाना माँगने को लेकर होटल पर मेरे कारीगर नागेश से उनकी कहासुनी हो गयी थी। कहासुनी के दौरान उन तीनों व्यक्तियों में से एक ने नागेश के चाँटा मार दिया था। उसके बाद तीनों व्यक्ति पीछे गली में चले गये थे। नागेश, मैं व अन्य कारीगर आवेश में आ गये थे। उसके कुछ देर बाद योजना बनाकर मैंने, नागेश व विशेष तथा उसके जानकारों को इकट्ठा कर योजना बनाते हुए बदला लेने के उद्देश्य से होटल से लाठी-डंडे व खाना बनाने के चाकू लेकर पीछे गली में पहुँचे। जिन्हें देखकर हम लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वो तीनों व्यक्ति लहूलु हान हो गये एवं वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी थी। तीनों व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गये थे जिन्हें हम वहीं छोड़कर भाग गये थे। मुझे सुबह पता चला था कि उन तीन व्यक्तियों में से दो व्यक्तियों की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है एवं तीसरा व्यक्ति भी गंभीर रुप से घायल है जिसका ईलाज चल रहा है। इस वजह से मैं काफी डर गया था और होटल बन्द करके इधर-उधर छुपता घूम रहा था। आज कहीं जाने की फिराक में मैं इतवार पुश्ता पर खड़ा था कि आपने पकड़ लिया। साहब गलती हो गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता धर्मेन्द्र शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा निवासी ग्राम नगला बजुआ थाना रिजौर जनपद एटा हालपता अम्बेडकर गेट के दाहिने पण्डित होटल न्यू अजन्ता पार्क खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 42 वर्ष।गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र के विरुद्ध थाना खोडा में हत्या कारित करने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाले थाना खोड़ा पुलिस टीम।












