बंदरों की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में लगी आग, दो चाय स्टॉल जलकर खाक

बंदरों की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में लगी आग, दो चाय स्टॉल जलकर खाक

अस्पताल चौराहे पर मचा हड़कंप, गनीमत रही कि नहीं हुई जनहानि

रिपोर्ट : मंडल संवाददाता अमित चौहान एटा कस्बा मारहरा स्थित अस्पताल चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ट्रांसफार्मर पर बंदरों की उछल-कूद के चलते अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसकी चपेट में आकर दो चाय के स्टॉल पूरी तरह जलकर राख हो गए।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदारों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को भी तत्काल बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन चाय स्टॉल संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। घटना के बाद कस्बे में दहशत का माहौल है और लोग बिजली व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें नशे में डूबता समाज: शराब से टूटते घर, बिखरते रिश्ते

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal