मानव कल्याण और ब्रह्मज्ञान के प्रचार हेतु संत समागमों की श्रृंखला का शुभारंभ

मानव कल्याण और ब्रह्मज्ञान के प्रचार हेतु संत समागमों की श्रृंखला का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश की धरा पर पहुंचे निरंकारी राजपिता रमित जी

रिपोर्ट: मंडल संवाददाता अमित चौहान एटा: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन निर्देशानुसार निरंकारी राजपिता रमित जी इन दिनों उत्तर प्रदेश की यात्रा पर हैं। इस दिव्य कल्याण प्रचार यात्रा का उद्देश्य मानवमात्र को ब्रह्मज्ञान की ज्योति से आलोकित कर अज्ञान, भ्रम और रूढ़िवाद से मुक्त कराना है। साथ ही, समाज में एकत्व, विश्वबंधुत्व, प्रेम और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है।

निरंकारी राजपिता जी की यह यात्रा मैनपुरी, उन्नाव, सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, कुशीनगर और लखनऊ से आरंभ हो रही है। इन स्थानों पर उनके आगमन की सूचना मिलते ही निरंकारी श्रद्धालुओं में अत्यंत उत्साह और उल्लास का वातावरण है। श्रद्धालु संतों की आंखें राजपिता जी के दिव्य दर्शन के लिए प्रतीक्षारत हैं।

यात्रा के दौरान सभी नगरों में भव्य संत समागमों का आयोजन किया जाएगा। इन समागमों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण भाग लेकर न केवल इस आध्यात्मिक आयोजन के साक्षी बनेंगे, बल्कि निरंकारी राजपिता जी के प्रेरणादायी प्रवचनों को सुनकर अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें बंदरों की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में लगी आग, दो चाय स्टॉल जलकर खाक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें