Pratapgarh: किराए के मकान में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

किराए के मकान में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

चिलबिला क्षेत्र की घटना, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम

संवाददाता: रोहित वर्मा, प्रतापगढ़: नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला किशनगंज रोड स्थित एक किराए के मकान में मंगलवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान माहिरा बानो निवासी इंद्रापुर थाना करछना, प्रयागराज के रूप में हुई है। वह चिलबिला में अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। महिला का पति पेशे से ड्राइवर है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब कमरे के पास ही रह रही एक महिला ने शव को लटकता देखा और तत्काल मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल जयचंद्र भारती, चौकी प्रभारी संदीप तिवारी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतका के पति को घटना की जानकारी दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें मानव कल्याण और ब्रह्मज्ञान के प्रचार हेतु संत समागमों की श्रृंखला का शुभारंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें