एटा प्रदर्शनी स्टाल परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं की गूंज आयुष्मान कार्ड, पीएम सूर्य घर योजना
संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा शहरी आवास व खादी ग्रामोद्योग के लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को प्रदर्शनी स्टाल परिसर में एक भव्य एवं जनहितकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम सूर्य घर योजना, शहरी आवास योजना तथा खादी ग्रामोद्योग योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कामायनी दुबे जी, सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की ये योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, आवास, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं।
उन्होंने लाभार्थियों को योजनाओं का सही एवं पूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि आयुष्मान योजना से गरीब परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है, वहीं पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से आमजन को स्वच्छ ऊर्जा एवं बिजली बिल में राहत मिल रही है। शहरी आवास योजना से लोगों को पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है, जबकि खादी ग्रामोद्योग के जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन से प्रदर्शनी स्टाल परिसर में उत्साह एवं जागरूकता का माहौल देखने को मिला।
ये भी पढ़ें एटा बसपा प्रदेश अध्यक्ष का एटा आगमन पर गर्मजोशी से भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह












