थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त एवं अतिक्रमण अभियान का सफल संचालन
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चिलबिला बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त व चेकिंग/अतिक्रमण अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान बाजार, मुख्य मार्ग, बैंक एवं एटीएम परिसरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सख्त चेकिंग की गई।पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निभाने, किसी भी असामाजिक तत्व या अवांछित गतिविधियों पर सतर्क रहने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान देने और आवश्यक परिस्थितियों में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल ने अपनी सक्रियता, तत्परता और सजगता का प्रदर्शन किया।पुलिस विभाग प्रतापगढ़ जनसुरक्षा, शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के प्रति लगातार प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें अपराध एवंअपराधी पर अंकुश के तहत एसीपी श्रीमती प्रियाश्री पाल,अधिकारियों के साथ गोष्ठी












