हीरागंज की कंपनी बक पब्लिकेशन की मासिक पत्रिका मन की बात का विमोचन
अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा/प्रतापगढ़।रविवार को बुंदेलखंड लिट्रेचर फेस्टिवल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं साहित्यकार श्री सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज जी, लेखक श्री दीपक मशाल जी एवं संस्थापक, संपादक अपनी हिंदी श्री नितेश प्रसाद जी ने किया।6 से 8 फरवरी तक जनरल बिपिन रावत शहीद पार्क झांसी में बुंदेलखंड लिट्रेचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रमों के साथ पुस्तक मेला का भी आयोजन हुआ।पुस्तक मेले में क्षेत्र के हीरागंज कुंडा स्थित बक पब्लिकेशन की पुस्तकें पाठकों ने काफी पसंद किया।इस दौरान बक पब्लिकेशन की मासिक पत्रिका मन की बात का विमोचन भी किया गया, बक पब्लिकेशन के डॉयरेक्टर राजीव यादव ने बताया कि यह एक मंथली एडिशन मैगजीन है जिसमें हर महीने अलग अलग थीम पर कहानी, कविता, संस्मरण, लेख, समीक्षाएं आदि प्रकाशित की जाती हैं। पुस्तक मेले में राजीव यादव और आंचल यादव मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें पूर्व प्रधान के निधन पर कुंवर शिवराज प्रताप सिंह (बड़े राजा) ने जताई संवेदना












