हीरागंज में खुला ‘मुंबई फैशन, मिलेंगे लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े

हीरागंज में खुला ‘मुंबई फैशन, मिलेंगे लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े

अवधेश चंद्र पांडेय 

कुंडा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज बाजार में सोमवार को नगर पंचायत के अस्थायी कार्यालय के सामने स्थित मार्केट में ‘मुंबई फैशन नामक नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव एवं पूर्व प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह ‘पंकज’ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया।दुकान के प्रोपराइटर मोहम्मद अमीन अहमद माघी ने बताया कि प्रतिष्ठान पर मुंबई के लेटेस्ट डिजाइन के जींस, पैंट, टी-शर्ट, शर्ट सहित अन्य फैशनेबल कपड़े उचित दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी उद्घाटन अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, प्रधान माघी पवन सिंह, अरविंद यादव, फरीद खान, राहुल यादव पत्रकार काशी राणा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें हीरागंज की कंपनी बक पब्लिकेशन की मासिक पत्रिका मन की बात का विमोचन 

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है