मेरठ मण्डलायुक्त श्री भानू चंद्र गोस्वामी आई0ए0एस0 द्वारा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया गया।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर मेरठ मंडल




दिनांक: 11.02.2026मण्डलायुक्त श्री भानू चंद्र गोस्वामी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा—निर्देश सभी आवश्यक कार्यों का रजिस्टर बनाएं, अभिलेख प्रतिदिन अद्यतन किया जाएं: मण्डलायुक्त श्री भानू चंद्र गोस्वामी अधिकारी अपने पटल के कार्यों का स्वयं करें निरीक्षण व जांच: मण्डला युक्त श्री भानू चंद्र गोस्वामी कार्यों में रखे पारदर्शिता, लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही करें तय: मण्डलायुक्त श्री भानू चंद्र गोस्वामी गाजियाबाद।मेरठ मण्डलायुक्त श्री भानू चंद्र गोस्वामी आई0ए0एस0 द्वारा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया गया। कलेक्ट्रेट में आगमन पर मण्डलायुक्त महोदय को गार्ड आॅफ आॅनर देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी महोदय व मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।मण्डलायुक्त महोदय ने महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में सभी अधिकारियों को अपने कार्यों में सुधारात्मक बदलाव लाने सहित आवश्यक दिशा—निर्देश दिए, तदोपरांत कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त महोदय द्वारा राजस्व लेखा विभाग, रिकार्ड रूम (फाईल्स/भूमि), भूलेख, संयुक्त कार्यालय, आर्मस सहित अन्य विभागों की फाईलों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान मण्डलायुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि आपके कार्यालय में जो भी कार्य होता है जिसका रिकार्ड रखना अनिवार्य है, का डाटा/रिकार्ड रजिस्टर/कम्प्यूटर में सुरक्षित रखा जाएं। रजिस्टर का अभिलेख प्रतिदिन अद्यतन किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि आपके पास कोई भी आवेदन/शिकायत आती है तो वह कब प्राप्त हुई, आपने कब क्या कार्यवाही की, अभी वह किसके पास लम्बित है, कब से लम्बित है, आपके द्वारा क्या किया गया, उक्त का जवाब आपके पास कब आया और आपके द्वारा उसका कब व क्या निस्तारण किया गया, का पूरा उल्लेख रजिस्टर में करना अनिवार्य है। उन्होने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानातंरण होते रहते हैं, यदि वह अपने पदभार की जानकारी रजिस्टरों में नहीं लिखेंगे तो उस पदभार को ग्रहण करने वाला व्यक्ति कैसे वह कार्य कर सकेगा, इसके लिए जरूरी है कि वे सभी कार्यों का उल्लेख रजिस्टर में रखें, जिससे कार्य में पारदर्शिता बनी रहें।मण्डलायुक्त महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने पटल के कार्यों का स्वयं निरंतर निरीक्षण व जांच करें कि उनके कर्मचारियों द्वारा सभी कार्यों को नियमानुसार किया जा रहा है या नहीं, उनके द्वारा रजिस्टर मेनटेन, रिकार्ड व सम्बंधित प्रपत्र सुरक्षित रखे जा रहे है या नहीं। यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी निर्देशों का पालन व समझाने के बावजूद भी अपने दायित्वों के प्रति असंवेदनशील, लापरवाह या बेफिक्र है तो उसकी जवाबदेही तय करते हुए उस पर कार्यवाही की जाएं। उन्होने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को उसके पटल के सभी कार्यों की जानकारी होनी चाहिए, इस बात का ध्यान रखा जाएं। कलेक्ट्रेट परिसर में साफ—सफाई व रिकार्ड सही रखे जाने पर सम्बंधित अधिकारियों की सराहना भी की गयी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट, एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, एडीएम एल/ए श्री अवनीश कुमार, एडीएम ई ज्योति मौर्य, एडीएम जे0 अंजूम बी0, सिटी मजिस्ट्रेट डा.सन्तोष कुमार उपाध्याय सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।












