मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा मलेशिया के सिविल सेवकों का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर




जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिनांक: 11.02.2026 सार्वजनिक नीति और शासन के कार्यों के सम्बंध में अधिकारियों ने दी विस्तार से जानकारी गाजियाबाद। एनसीजीजी, भारत सरकार 02-13 फरवरी, 2026 तक एनसीजीजी, मसूरी और नई दिल्ली में “तीसरा मलेशिया के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित कर रही है। इस संदर्भ में विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एनसीजीजी टीम के साथ मलेशिया के 30 सिविल सेवकों का दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन, गाजियाबाद में प्रशिक्षिण बैठक आहूत हुई। विकास भवन में पहुंचने पर गार्ड आॅफ आॅनर देकर सिविल सेवकों को सम्मान दिया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मलेशिया के सभी 30 सिविल सेवकों का भव्य स्वागत किया गया। गुरूकुल दा स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुसार सभी गणमान्यों का स्वागत किया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, परियोजना निदेशक श्री प्रदीप पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगणों द्वारा राजस्व, विकास कार्यों, प्रशासनिक, पुलिस विभाग से सम्बंधित कार्यों सहित अन्य विभागों और अधिकारियों की भूमिका व जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी।इस दौरान मलेशिया ग्रुप के सदस्यों ने सरकार/प्रशासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व्यवस्था, वृद्धों, बेसहारा, असहाय लोगों की मदद, युवाओं को रोजगार में सहायता, गरीबों का उत्थान, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा सहित अन्य बिन्दुओं पर प्रश्न पूछे, जिसका सम्बंधित अधिकारियों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला प्रशासन की ओर से सभी गणमान्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये। मलेशिया से आए गणमान्यों ने भी मुख्य विकास अधिकारी महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए आभार एवं अपनी खुशी जाहिर की। उक्त मलेशिया टीम का नेतृत्व डॉ.बी0एस0बिष्ट, प्रोफेसर—राष्ट्रीय सुशासन केन्द्र, भारत सरकार, मसूरी द्वारा किया गया।












