गाजियाबाद पुलिस का अपराध के विरुद्ध सशक्त अभियान थाना भोजपुर पर फर्जी तरीके से फर्जी पतों पर पासपोर्ट बनाने के सम्बन्ध में 1अभियुक्त गिरफ्तार।

गाजियाबाद पुलिस का अपराध के विरुद्ध सशक्त अभियान थाना भोजपुर पर फर्जी तरीके से फर्जी पतों पर पासपोर्ट बनाने के सम्बन्ध में 1अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ के आदेश अनुसार आज स्वाट टीम, क्राईम ब्रान्च पुलिस कमिश्ररेट गाजियाबाद द्वारा थाना भोजपुर पर फर्जी तरीके से फर्जी पतों पर पासपोर्ट बनाने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में वॉछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद के द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध चलाये जा रहे अभियान अन्तर्गत अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के नेतृत्व में तथा सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) के कुशल पर्यवेक्षण में स्वाट टीम, क्राईम ब्रान्च द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना भोजपुर गाजियाबाद पर पंजीकृत मु0अ0स0-23/26 धारा-61(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) BNS व 66 IT ACT में वांछित अभियुक्त पुष्पेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार करने मे महत्तवपूर्ण सफलता अर्जित की गयी, अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही थाना भोजपुर से की जा रही है। पूछताछ का विवरण- पूछताछ करने पर अभियुक्त पुष्पेन्द्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि वह पासपोर्ट कार्यालय भीकाजी कामा पैलेस दिल्ली में वर्ष 2016 से एलडीसी के पद पर कार्यरत है वही पर उसकी मुलाकात उक्त अभियोग में पूर्व मे गिरफ्तार होकर जेल गये अभियुक्त विवेक गांधी पुत्र स्वा० उपेन्द्र नारायण शर्मा से हुई जिसने इसको फर्जी तरीके से फर्जी पतों पर पासपोर्ट बनवाकर लाभ कमाने के सम्बन्ध मे बताया था, जिसके बाद उसने अभियुक्त विवेक गाँधी व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर काफी लोगो के फर्जी तरीके से फर्जी पतों पर पासपोर्ट बनवा दिये थे जिसमे पुष्पेन्द्र को प्रत्येक फाईल पर रू0 1000/- अभियुक्त विवेक गाँधी द्वारा दिये जाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

पुष्पेन्द्र कुमार सिंह पुत्र आजाद कुमार उम्र करीब 42 वर्ष निवासी 363/9 न्यू गोविंदपुरी ककंरखेडा
थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-

अभियुक्त के विरूद्ध थाना भोजपुर पर उक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
स्वाट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें