मुख्य अतिथि पार्षद नगर निगम श्री उदित मोहन तथा डीपीओ महोदया श्रीमती शशि वार्ष्णेय द्वारा किया गया। प्राथमिक विद्यालय नासिरपुर के प्रांगण में जनपद स्तरीय क्विज व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर




राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शासन के निर्देशो के क्रम में प्राथमिक विद्यालय नासिरपुर के प्रांगण में जनपद स्तरीय क्विज व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दोनों प्रतियोगिता हेतु सभी पांचो ब्लॉक से 20-20 छात्र अर्थात कुल 100 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद नगर निगम श्री उदित मोहन तथा डीपीओ महोदया श्रीमती शशि वार्ष्णेय द्वारा किया गया। दोनों प्रतियोगिताएं (क्विज एवं विज्ञान मॉडल) अलग-अलग हुई। क्विज प्रतियोगिता में पांचो ब्लॉक से 5-5 छात्रों की टीम ने प्रतिभाग किया इसमें ब्लॉक लोनी की टीम सर्वाधिक आठ नंबर के साथ प्रथम स्थान पर तथा दूसरे स्थान पर भोजपुर की टीम रही। स्कोरर व प्रस्तोता के रूप में तीनों SRG पूनम शर्मा, विनीता त्यागी और देवांकुर थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ पी यादव, AAO श्री विकास बघेल द्वारा मॉडल प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेताओ को टैब स्मार्टफोन, प्रमाण पत्र, स्टेशनरी, बुक सहित बैग वितरण कर सम्मानित किया गया। मॉडल प्रतियोगिता के कुल 5 ब्लॉक के 38 प्रतिभागी छात्रों के मॉडल का निर्णय निर्णायक समिति की डायट प्रवक्ता श्रीमती मनीषा गौतम, जीजीआईसी मछरी से श्रीमती श्वेता त्रिखा, जीआईसी नंदग्राम से पूनम देवी द्वारा किया गया, जहां बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सक्रिय मॉडल प्रस्तुत किया गया। 50 अंकों की पूर्णांक एवं 5 बिंदुओं के आधार पर एक से 10 स्थान वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 1 से 5 स्थान पाने वाले भोजपुर के हर्ष, नगर के अनुराग, भोजपुर से टिंकू, भोजपुर से शुभम, भोजपुर से निशांत को टैबलेट तथा 6 से 10 स्थान पाने वाले भोजपुर से आरती, लोनी से प्रभात, लोनी से सृष्टि, मुरादनगर से आयुष, रजापुर से दीप्ति को ₹2000 का चेक देकर सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में विजेता लोनी की टीम को प्रमाण पत्र व बैग प्रदान किया गया।प्रतिभागी सभी छात्रों को एक फोल्डर स्टेशनरी किट तथा विज्ञान पुस्तक पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों, उनके शिक्षकों, एआरपी तथा अतिथियों के गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था भी की गई। एआरपी, एसआरजी व जिला समन्वयको को कार्यक्रम में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी यादव, AAO विकास बघेल, समस्त जिला समन्वयक डॉ राकेश कुमार, सिंपल चौधरी, रुचि त्यागी, अनुभव गुप्ता, कशिश त्यागी, कुणाल मुद्गल, टिंकू कंसल, तीनों SRG, सभी एआरपी, विज्ञान शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
मंच संचालन एस आर जी पूनम शर्मा द्वारा कियागया












