जिलाधिकारी महोदय रविंदर कुमार माॅडंद द्वारा 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के नागरिकों हेतु आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
दिनांक-10 फरवरी,2026 गाजियाबाद- जिलाधिकारी महोदय गाजियाबाद से प्राप्त निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया किआयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान चिन्हित सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज प्रदान किया जाता है। आप सबसे अनुरोध है कि 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी लोग इस योजना से जुडने के लिए अपना आयुष्मान कार्ड सभी सरकारी चिकित्सा इकाइयों पर निःशुल्क बनवा सकते हैं। यह कार्ड आप स्वयं भी बना सकते है।ध्यान रखे इस कार्ड को बनाये जाने हेतु आधार कार्ड एवं उससे लिंक मोबाइल नम्बर का होना आवश्यक है।
आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु लिंक
https://beneficiary.nha.gov.in एवं AYUSHMAN APP (DOWNLOAD FROM PLAY STORE)












