बेटी खुशी बैरवा ने 12वीं में हासिल किए 92.40% अंक

श्रीरामपुरा की बेटी खुशी बैरवा ने 12वीं में हासिल किए 92.40% अंक

रिपोर्टर – दिनेश प्रजापत. राजस्थान सांगानेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा 22 मई 2025 को घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में सांगानेर उपखंड की ग्राम पंचायत लाखना के श्रीरामपुरा गांव की बेटी खुशी बैरवा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामपुरा की छात्रा खुशी बैरवा, जो कला संकाय की छात्रा हैं, ने 92.40 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।

खुशी की इस उपलब्धि से पूरे गांव, मोहल्ले और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय खुशी ने अपने विद्यालय के शिक्षकों – प्रधानाचार्य श्रीमती रंजन गुप्ता, सुरेश चंद मीणा, सीमा मीणा, रितु रचयिता और अनीता शर्मा को दिया। साथ ही उन्होंने अपनी मां प्रेम देवी, पिता दामोदर बैरवा और दादी के आशीर्वाद को भी सफलता का आधार बताया।

खुशी ने बताया कि नियमित रूप से पढ़ाई और मन लगाकर अध्ययन करने से ही यह सफलता संभव हुई। उनकी इस उपलब्धि से श्रीरामपुरा गांव का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन हुआ है।

ये भी पढ़ें चार दिन से बिजली गुल, सूख रहीं फसलें, किसानों की मेहनत पर पानी फिरा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें