सिविल बार एसोसिएशन कुंडा संघ के चुनाव में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर “युवा सोच” की दस्तक
संवाददाता अमित तिवारी प्रतापगढ़: सिविल बार एसोसिएशन कुंडा संघ के आगामी चुनाव में इस बार कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अधिवक्ता समाज में चर्चा का केंद्र बने हैं – युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी सोच के प्रतीक श्री ऋतुराज तिवारी ‘वीरू’।
ऋतुराज तिवारी ‘वीरू’ न केवल एक प्रतिबद्ध अधिवक्ता हैं, बल्कि वे युवा नेतृत्व की वह आशा हैं जो संगठन में नई ऊर्जा, पारदर्शिता और सकारात्मक परिवर्तन लाने का माद्दा रखते हैं। उनकी सोच स्पष्ट है – “सशक्त अधिवक्ता, सशक्त बार संघ।”
वे हमेशा अधिवक्ता समाज के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रहे हैं और आज जब उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने का अवसर सामने है, तो अधिवक्ता समुदाय उनसे नई उम्मीदें लगाए बैठा है।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए उनकी दावेदारी केवल एक नामांकन नहीं, बल्कि एक नई सोच और समर्पित नेतृत्व की ओर बढ़ता कदम है। अधिवक्ताओं के सहयोग, गरिमा और सम्मान को प्राथमिकता देने वाली यह सोच ही उन्हें बाकी उम्मीदवारों से अलग बनाती है।
“युवा सोच – बदलाव की ओर पहला कदम
ऋतुराज तिवारी ‘वीरू’ – एक उम्मीद, एक प्रतिनिधि”
इस चुनाव में अधिवक्ता समाज से अपील है कि वे अपने मूल्यवान मत से युवा नेतृत्व को अवसर दें और सिविल बार एसोसिएशन को नई दिशा प्रदान करें।
ये भी पढ़ें कुंडा में सिविल बार एसोसिएशन का नारा: अबकी बार, केवल विकास













