मैनपुरी: सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण का मामला, डीएम के आदेश पर जांच शुरू
संवादाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी जनपद में सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण के मामले को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच प्रक्रिया प्रारंभ की।
प्रशासनिक टीम ने जांच के दौरान संबंधित ग्रामीणों को निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने और वैधानिक स्थिति स्पष्ट होने तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही, जिसने जमीन से संबंधित अभिलेखों की जांच शुरू की।
यह मामला करहल थाना क्षेत्र के कांकन गांव का बताया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें OPS से लेकर भर्ती तक गरजा कर्मचारी मोर्चा—कलेक्ट्रेट घेरकर सरकार को चेतावनी












