जेंडर इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजेल एवं नेतृत्व क्षमता निर्माण हेतु सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला मास्टर ट्रेनर के रूप में पूनम शर्मा, अंजू सैनी, रेनू चौहान का कार्य सराहनीय रहा
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर


आज दिनांक 12 /2/26 को खंड शिक्षा अधिकारी, रजापुर की अध्यक्षता में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजेल एवं नेतृत्व क्षमता हेतु सुगमकर्ता की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रजापुर में हुआ जिसमें ब्लॉक रजापुर की 34 एवं नगरक्षेत्र से 36 सुगमकर्ताओ ने प्रतिभाग किया।कार्यशाला की शुरुआत खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई । उन्होंने अपने ऊर्जावान संबोधन मे कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पावर एंजेल एवं प्रत्येक बालिका को सशक्त करना है। श्रीमती पूनम शर्मा (जनपद जेंडर नोडल) ने जेंडर इक्विटी एवं चुप्पी तोड़ो जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। ब्लॉक जेंडर नोडल श्रीमती अंजू सैनी ने परिचय सत्र के साथ रोचक गतिविधि कराई। ब्लॉक जेंडर नोडल श्रीमती रेनू चौहान ने मीना मंच के गठन और कार्यवाही के विषय में चर्चा की। प्रतिभागियों ने टूल 10 के विषय में चर्चा करते हुए आधा फुल कॉमिक्स पर रोल प्ले भी किया।और अंत में “आदर्श शिक्षक” विषय पर सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए।
मास्टर ट्रेनर के रूप में पूनम शर्मा, अंजू सैनी, रेनू चौहान का कार्य सराहनीय रहा।












