श्री राज करन नैय्यर द्वारा आगामी त्यौहारों, होली पर्व के दृष्टिगत विगत 03 वर्ष के डायल 112 पर प्राप्त इवेण्ट तथा कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी
समवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर


आज दिनांक 12.02.2026 को श्री राज करन नैय्यर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में कमिश्नरेट गाजियाबाद में बोर्ड परीक्षाओं, आगामी त्यौहारों, होली पर्व के दृष्टिगत विगत 03 वर्ष के डायल 112 पर प्राप्त इवेण्ट तथा कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान कमिश्नरेट गाजियाबाद के समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहें।












