साइबर सेल थाना कौशाम्बी पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई 83,770/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
दिनांक 11.01.2026 को वादिया द्वारा थाना कौशाम्बी पर लिखित तहरीर दी और बताया कि वादिया के साथ कस्टमर केयर नंबर से कॉल कर हुए साइबर फ्रॉड में ठगी गई कुल धनराशि 83,770/- रूपये के सम्बंध में तहरीर प्राप्त हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कौशाम्बी पर धारा 318(2) बी0एन0एस0 व 66-डी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आज दिनांक 12.02.2026 को साइबर सेल थाना कौशाम्बी के द्वारा वादिया की सम्पूर्ण धनराशि 83,770/- रुपये वापस कराई गयी।कार्यवाही का विवरणः-साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप दिनांक 11.01.2026 को साइबर सेल थाना कौशाम्बी कमिश्नरेट गाजियाबाद को आवेदिका के साथ हुए कस्टमर केयर नंबर से कॉल कर हुए साइबर फ्रॉड में ठगी गई कुल धनराशि 83,770/- रूपये के सम्बंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। उक्त शिकायत के सम्बन्ध में थाना कौशाम्बी पर धारा 318(2) बी0एन0एस0 व 66-डी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। साइबर सेल थाना कौशाम्बी कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदिका के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की धनराशि को बैंक से पत्राचार कर होल्ड कराया गया व अथक प्रयासों के बाद आज दिनांक 12.02.2026 को शिकायत कर्ता के साथ हुई साइबर फ्रॉड की धनराशि 83,770/- रुपये को वापस कराया गया।कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः-साइबर सेल थाना कौशाम्बी कमिश्नरेट गाजियाबाद।












