जनता दर्शन में जिलाधिकारी महोदय रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सुनी जनता की समस्याएं राजस्व ,जीडीए, नगर निगम,विद्युत,स्वास्थ्य एव, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को दिशा—निर्देश

जनता दर्शन में जिलाधिकारी महोदय रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सुनी जनता की समस्याएं राजस्व ,जीडीए, नगर निगम,विद्युत,स्वास्थ्य एव, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को दिशा—निर्देश

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक: 12.02.2026 निरंतर प्राप्त समान शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने किए आवश्यक दिशा—निर्देश जारी गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान अधिवक्ताओं और किसानों द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ को निवेदन किया गया। जनसुनवाई के दौरान एक विक्लांग युवक फुरकान निवासी डासना द्वारा डीएल बनवाने हेतु निवेदन किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा आरटीओ विभाग को निर्देशित किया गया कि उक्त का डीएल हेतु आवेदन सहित अन्य प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएं इसके साथ ही उक्त युवक को अन्य योजनाओं के तहत लाभ दिलाने हेतु भी सम्बंधित विभागाधिकारी हो निर्दे शित किया गया।जिससे उसे अधिक से अधिक योजनाओं को लाभ प्राप्त हो सकें। जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया।जनता दर्शन में निरंतर प्राप्त होने वाली शिकायतों, समस्याओं और निवेदनों के निस्तारण एवं निवारण के क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा आवश्यक दिशा—निर्देशित दिए गये।दिव्यांगजन कल्याण विभाग: जिलाधिकारी महोदय ने दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया, जनपद में दिव्यांगजनों का चिन्हिकरण किया जाएं और उन्हें पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई—वाईकिल सहित संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएं। इस सम्बंध में यदि किसी विभाग द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है तो उसके लिए हमें अवगत कराएं। शस्त्र लाईसेंस (विरासत): जिलाधिकारी महोदय ने विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाने हेतु निर्देशित किया। कहा कि विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों के सम्बन्ध में आवेदक किसी भी कार्यदिवस में शस्त्र अनुभाग, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में सम्पर्क कर सकते है तथा शस्त्र लाइसेंस सम्बन्धी प्रकरणों में किसी भी प्रकार की शिकायत/असुविधा होने पर अधोहस्ताक्षरी से सम्पर्क किया जा सकता है।अवैध कब्जा/भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान: जिलाधिकारी महोदय द्वारा लोनी क्षेत्र से प्राप्त हो रही भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिसके क्रम में जिलाधिकारी महोदय और कमिश्नर महोदय द्वारा संयुक्त टीम गठित करते हुए लोनी को अवैध कब्जाधारियों/भूमाफियाओं से निजात दिलाने के लिए अभियान के तहत कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इस टीम में एडीएम एल/ए, एसडीएम लोनी, एसीपी लोनी, एसीपी अंकुर विहार, एसीपी ट्रोनिका सिटी हैं।यू0पी0नेडा, पीएम सूर्य घर योजना: जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारी यूी0पी0नेड़ा सहित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की जनकल्याण, पर्यावरण हित में चलाई जा रही पीएम सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक प्रचार—प्रसार किया जाएं और प्रत्येक परिवार को इस योजना से आच्छांदित करने का हर सम्भव प्रयास किया जाएं। इस योजना के तहत लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार से सब्सिडी भी प्राप्त होगी।नियोजन विभाग (फैमिली आईडी): जिलाधिकारी महोदय ने सम्बंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया वे फैमिली आईडी बनवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएं, यह योजना जन कल्याण एवं जनहित में है जनता में इसके प्रति जाग रूकता लाई जाएं। जिससे वह इस योजना के महत्व को समझते हुए लाभ प्राप्त कर सकें जिला धिकारी महोदय ने कहा कि उक्त सभी कार्य युद्ध स्तर पर किये जाएं, उक्त से सम्बंधित किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना ना करना पड़ें। ऐसा कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जिससे सरकार की छवि धूमिल हो।

अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएं। जनता का उत्पीड़न किसी भी रूप में क्षमा योग्य नहीं हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें