उज्जैन शिप्रा नदी घाट में मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत.

उज्जैन शिप्रा नदी घाट में मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत.

संवाददाता संतोष यादव।

उज्जैन, नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि जीवनखेड़ी में शिप्रा नदी किनारे घाट का निर्माण किया जा रहा है बुधवार को काम के दौरान अचानक निर्माणाधीन घाट की मिट्टी से बनी दीवार धंस गई। जिसके नीचे मजदूर दब गया, उसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलवाई गई आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर सुरेश पिता नरसिंह 35 साल डूंगर गांव बड़वानी का रहने वाला था। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी। आज सुबह परिजन उज्जैन पहुंचे भाई कुशल ने बताया कि सुरेश एक माह पहले ही मजदूरी के लिए उज्जैन आया था उसके साथ जीजा भी आए थे लेकिन वह दूसरे स्थान पर चल रहे घाट निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। सुरेश पांच बच्चों का पिता था परिवार मजदूरी का ही काम करता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जिसे अंतिम संस्कार के लिए बड़वानी ले जाया गय।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें