महादेव को लगाएंगे हल्दी, मेहंदी पांच नदियों के जल से होगा अभिषेक।
संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।
पूरे भारत में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव जी के मंदिरों में तीन से पांच दिवसीय आयोजनों के कार्यक्रमों की झलक देखने को मिल रही है। वहीं महाकाल रोड पर संस्था नमो नवग्रह (शनि) एवं सत्यमेव जयते द्वारा 13 से 15 फरवरी तक बाणेश्वर कुंड स्थित बाणेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। संस्था संरक्षक के के यादव एवं पार्षद शिवम यादव ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 11:30 बजे से हल्दी मेहंदी और कुमकुम रस्म का आयोजन होगा जिसमें सैकड़ो महिलाएं शामिल होगी 14 फरवरी को रात्रि जागरण एवं संगीतमय कार्यक्रम होगा। और 15 फरवरी को बनेश्वर कुंड से मरी माता चौराहा तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी।साथ ही भगवान शिव का पांच नदियों से जला- अभिषेक भी होगा।












