जनपद प्रतापगढ़ हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्ता को थाना रानीगंज पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

जनपद प्रतापगढ़ हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्ता को थाना रानीगंज पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

थाना रानीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्ता को थाना क्षेत्रान्तर्गत उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 12.04.2025 को वादिनी निवासी नरसिंहगढ़ थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ ने आरोप लगाया कि जमीनी रंजिश के कारण आरोपीगण द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए, कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड व डंडे से वादिनी के परिजनों पर हमला कर घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया तथा बीच-बचाव करने पर वादिनी को भी चोट पहुँचाई। उक्त संबंध में थाना रानीगंज पर मु0अ0सं0 101/25 धारा 115 (2),352,351 (3),333, 109 (1)बी0एन0एस0 बनाम 04 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना रानीगंज के उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह कां0 मनोज कुमार,व म0का0 प्रियंका कुशवाहा द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग, विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 101/25 धारा 115 (2),352,351 (3),333, 109 (1)बी0एन0एस0 से संबंधित 01 अभियुक्ता, 1.सायमीन बानो उर्फ शामीन पत्नी वाहिद अली निवासी ग्राम नरसिंहगढ़ थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष को थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-
01. सायमीन बानो उर्फ शामीन पत्नी वाहिद अली निवासी ग्राम नरसिंहगढ़ थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष।
पुलिस टीम-
उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह कां0 मनोज कुमार,व म0का0 प्रियंका कुशवाहा थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें