प्रतापगढ़ कुंडा पुलिस की इनामी अपराधियों के ऊपर बड़ी कार्रवाई
संवाददाता अमित शुक्ला
जिलेमें बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी दीपक भूकर की पुलिस लगातार अपराधियों पर ताबड़तोड़ कर रही है बड़ी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता के निर्देशन में कुंडा कोतवाली पुलिस का एक्शन लगातार अपराधियों पर है जारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे ₹25000/-के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार थाना कुंडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने निर्देश पर उप निरीक्षक निर्मल कुमार शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एवं अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करने के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे उसी दौरान प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर विशेष द्वारा सूचना प्राप्त हुई की गैंगस्टर एक्ट का इनामी अभियुक जनपद गोंण्डा थाना धानेपुर अपने घर पर पहुंचा है थानेदार ने तत्काल क्षेत्र में पहले से अपराधियों की तलाश कर रही पुलिस को गोंण्डा जनपद के लिए रवाना किया पुलिस आंधी तूफान की रफ्तार से जनपद गोंण्डा पहुंचकर अभियुक्त राजेश कुमार को गिरफ्तार करके प्रतापगढ़ लाकर सलाखों के पीछे भेज दिया है गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर इनामी अभियुक्त खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गंभीर धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैंआपको बता दे अपराधी अपराध करके जिले के पुलिस कमांडर दीपक भूकर के पुलिस के हाथों से कताई बच नहीं सकते हैं चाहे जहां भाग जाए फिर भी पुलिस ढूंढ कर सलाखों के पीछे भेज देती है थाना कुंडा कोतवाली की कमान जब से मनोज पांडेय ने संभाली है तब से लगातार अपराधियों पर एक्शन जारी है












