मनरेगा बचाव अभियान को लेकर ऊंचाहार में कांग्रेस की यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल

मनरेगा बचाव अभियान को लेकर ऊंचाहार में कांग्रेस की यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल

ऊंचाहार | रायबरेली प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर ऊंचाहार विधानसभा में मनरेगा बचाव अभियान के तहत चण्डरई चौराहे से ऊंचाहार तक एक यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह के नेतृत्व में बाबूगंज, सेमरी, मनिपुर भटेहरी और सवैया होते हुए ऊंचाहार में समाप्त हुई।

यात्रा को संबोधित करते हुए अतुल सिंह ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य मनरेगा योजना को मजबूत करना और जननायक राहुल गांधी के हाथों को सशक्त करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा को समाप्त करने की कोशिश कर रही है।

अतुल सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मनरेगा को बचाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे।

विधानसभा प्रभारी प्रमेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि मनरेगा की यह लड़ाई आम जनता की लड़ाई है, जिसे जनसमर्थन से ही जीता जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी प्रमेन्द्र पाल सिंह, जिला महासचिव शिवानंद मौर्या, ब्लाक अध्यक्ष केदार नाथ सिंह, अनिरुद्ध दीक्षित, ज्योति पासी, मोहम्मद हारून, जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह, मोहम्मद फारुकी, अनुज सिंह, छत्रपाल यादव, उर्मिला लोधी, शाजु नकवी, रामदत्त पांडेय, रेखा विश्वकर्मा, तारा देवी, गुड़िया, के वी सिंह, रावेन्द्र सिंह, महावीर प्रसाद, गोलू अग्रहरि, अजय मौर्य, विनोद मौर्या, मोहम्मद शानू, मोहम्मद अयाज, शैलेन्द्र त्यागी, संतोष त्रिवेदी, सुनील पाल, सुरेश पटेल, रवि सिंह, राजा तिवारी, हनुमान वर्मा, प्रधान मोवीन अंसारी, गणेश प्रताप सिंह, संतोष बाजपेई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें जनपद प्रतापगढ़ हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्ता को थाना रानीगंज पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें