उत्कृष्ट कार्य करने वाले 39 बीएलओ11उनके,सुपरवाइजर्स,06सहायक निर्वाचक अधिकारी तथा 05निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधि कारियों एवं R.W.A.अध्यक्ष श्री अतुल त्यागी,श्री तनुज गम्भीर को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर




श्री नवदीप रिणवा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश ने 55-साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज स्थित नोटिस सुनवाई केंद्र का निरीक्षण कर हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में बीएलओ व सुपरवाइजरों से किया संवाद एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित गाजियाबाद। आज13.02.2026 गाजियाबाद जिलाअधिकारी के सहित उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आज जनपद भ्रमण के दौरान अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज, साहिबाबाद स्थित नोटिस सुनवाई केंद्र का निरीक्षण किया तथा हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में 53-लोनी, 54-मुरादनगर, 55-साहिबाबाद, 56-गाजियाबाद, 57-मोदीनगर एवं 58-धौलाना (आंशिक) के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सर्वप्रथम नगर निगम बालिका इण्टर कालेज स्थित नोटिस सुनवाई केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण व्यवस्था एवं नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित नागरिकों एवं मतदाताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर सुझाव लिए एवं उक्त प्रक्रिया में उनके द्वारा दिए जा रहे उत्कृष्ट सहयोग की प्रशंसा की।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस सुनवाई केंद्रों पर आने वाले नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है और प्रशासन का दायित्व है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार के प्रयोग में कोई असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने विभिन्न स्तरों पर मतदाता जागरूकता कैम्प लगाने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को शामिल किया जा सके। इसी तर्ज पर जनपद में नागरिकों की सुविधा हेतु बूथ एवं सोसाइटी स्तर पर 86 विशेष कैम्प आयोजित किए हैं। साथ ही सभी के सुविधा के लिए बीएलओ स्तर पर सुनवाई, वीडियो कॉल पर वेरिफिकेशन व सॉफ्ट कॉपी पर आईडी चेक करने की पहल के बारे में जानकारी दी गई। निरीक्षण के उपरांत हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों से मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन, स्थानांतरण एवं विलोपन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों ने अपने अनुभव भी साझा किए व उनके अच्छे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय ने अवगत कराया कि जनपद गाजियाबाद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दिनांक 06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 2019852 मतदाता सम्मिलित हैं, जिसमें से कुल 153048 मतदाता नो मैपिंग श्रेणी में तथा कुल 577689 मतदाता लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी श्रेणी में है, इस प्रकार कुल 730737 (36 प्रतिशत) मतदाताओं को नोटिस जारी किये गये हैं, जिनके सापेक्ष 704726 (96.44 प्रतिशत) नोटिस जनरेट कर दिये गये हैं तथा 155882 (22.12 प्रतिशत) नोटिस बी.एल.ओ. द्वारा मतदाताओं को रिसीव कराये गये हैं, जिसमें से कुल 76558 (11 प्रतिशत) नोटिस की सुनवाई सम्बन्धित निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा पूर्ण कर ली गयी है। जनपद गाजियाबाद में नोटिस सुनवाई की प्रक्रिया दिनांक 15.03.2026 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित विशेष प्रगाढ़ पुनरी – क्षण-2026 की प्रक्रिया सुनिश्चित करने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य में विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल किया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नोटिस सुनवाई केंद्रों पर फार्म 6 एवं मैपिंग कार्य के लिए अधिक संख्या में नागरिक आ रहे हैं, वहां जिला प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार कैंप आयोजित कर कार्य सुगमता से संपन्न कराया जाए, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जनपद में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, जनजागरूकता गति विधियों तथा बीएलओ के माध्यम से किए जा रहे घर घर सत्यापन कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निष्ठा. ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में एसआईआर कार्यक्रम की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सजगता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 39 बी एलओ, 11 बीएलओ के सुपरवाइजर्स, 06 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 05 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ-साथ आर.डब्लू.ए. अध्यक्ष श्री अतुल त्यागी, श्री तनुज गम्भीर को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन और सतत सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इस अभियान को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय रविंदर कुमार माॅडंद गाजियाबाद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजियाबाद, नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद, उप जिलाधिकारी लोनी, अपर उप जिलाधिकारी गाजियाबाद, उप जिलाधिकारी मोदीनगर, उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल एवं समस्त सुपरवाइजर तथा बी.एल.ओ.।












