गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्री दूधेश्वरनाथ मन्दिर परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था धवल जायसवाल एवं उपासना पांडे द्वारा निरीक्षण एव श्री राज करन नैय्यर द्वारा यातायात रोड डायवर्जेन
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
सिद्ध पीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर के जूनागढ़ अखाड़े के महामंडलेश्वर पिठाधिस नारायण गिरी जी के साथ मंदिर के सभी स्थानों का निरीक्षण करते हुए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के साथ आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्री दूधेश्वरनाथ मन्दिर परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मंदिर के आसपास की व्यवस्था एवं जलाभिषेक करने वाले भक्तों की लाइन एवं मंदिर परिसर सभी स्थानों पर श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर द्वारा आगामी त्योहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित दूधेश्वरनाथ मंदिर व आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक से निरन्तर की जा रही निगरानी का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। चप्पा चप्पा पर है पुलिस की निगरानी। शिवरात्रि का पर्व शांति के साथ संपन्न हो इसलिए पुलिस हर एक एंगल से वहां की व्यवस्था को मजबूत बनाने और सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए।हर एक छोटी बड़ी चीजों का निरीक्षण एवं पुलिस देखरेख पर ध्यान रखा जा रहा है। दूधेश्वरनाथ मन्दिर पर जलाभिषेक के दौरान श्री राज करन नैय्यर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, एवं यातायात द्वारा रोड डायवर्जन (सर्व साधारण को सूचित किया जाता है) कि दिनांक 15-02-2026 को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर दूधेश्वरनाथ मन्दिर, गाजियाबाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक किया जायेगा। उक्त अवसर पर गाजियाबाद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु निम्नानुसार यातायात डायवर्जन किया जायेगा। यह डायवर्जन दिनांक 14-02-2026 को समय सांय 06:00 बजे से प्रारम्भ होकर दिनांक 15-02-2026 को समय समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। डायवर्जन प्लानः-लाल कुओं व नया बस अडड़ा के मध्य सभी प्रकार के भारी मध्यम व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।लाल कुआँ से मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी मध्यम व्यावसायिक वाहन साजन मोड से दाहिने मुडकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क चौराहा से विवेकानन्द नगर फ्लाईओवर होते हुए हापुड़ चंगी आकर ए०एल०टी० चौराहा से मेरठ रोड होते हुए मेरठ तिराहा की ओर जायेंगे। इसी प्रकार मेरठ तिराहा से लाल कुआँ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी मध्यम व्यावसायिक वाहन जीटी रोड पर न जाकर मेरठ रोड होकर ए०एल०टी० चौराहा से हापुड चुंगी आकर विवेकानन्द नगर फ्लाईओवर होते हुए साजन मोड से लाल कुआँ की ओर जायेंगे।उपरोक्त अवधि में हल्के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन चौधरी मोड से हापुड तिराहा के मध्य पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। उपरोक्त सभी वाहन चौधरी मोड से अम्बेडकर रोड होकर पुराना बस अड्डा से हापुड़ रोड से हापुड तिराहा होते हए गंतव्य को जायेंगे। इसी प्रकार नया बस अड्डा से लाल कुआँ की ओर जाने वाले हल्के व्यावसायिक वाहन पटेलनगर फ्लाईओवर से न जाकर हापुड तिराहा से हापुड रोड़ से पुराना बस अड्डा से अम्बेडकर रोड होते हुए चौधरी मोड होकर गंतव्य को जायेंगे।हापुड चुंगी से सभी प्रकार के भारी मध्यम व्यावसायिक वाहनों का परिचालन हापुड तिराहा की ओर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। उपरोक्त सभी वाहन ए०एल०टी० चौराहा से मेरठ रोड होते हुए गंतव्य को जायेंगे।पुराना बस अड्डा से कोई भी बस या अन्य भारी मध्यम व्यावसायिक वाहन हापुड तिराहा की ओर नहीं जायेंगे। उपरोक्त वाहन घूकना मोड से मेरठ रोड होकर गंतव्य को जायेंगे। गऊशाला फाटक से दूधेश्वरनाथ मन्दिर के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।यातायात पुलिस X हैडल @Gzbtrafficpol यातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904 अतः सर्वसाधारण से अनुरोध है, कि वातायात पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन प्लान का पालन करते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने एवं क्रद्धालुओं की सुरक्षा में सहयोग करें।पार्किंग व्यवस्थाः-दूधेश्वरनाथ मन्दिर में आने वाले ऋद्धालुओं की सुविधा हेतु निम्नानुसार पार्किंग व्यवस्था की गयी हैः- जी०टी० रोड अम्बेडकर रोड/विजयनगर रेलवे पुल की ओर से आने वाले सभी कद्धालु अपने वाहन रामलीला मैदान घण्टाघर में पार्क कर पैदल मन्दिर की ओर प्रस्थान करेंगे।नया बस अड्डा की ओर से आने वाले सभी ऋद्धालु पटेलनगर फ्लाईओवर पार कर अपने वाहन रामलीला मैदान घण्टायर में पार्क कर पैदल मन्दिर की ओर प्रस्थान करेंगे।हापुड रोड से आने वाले सभी ऋद्धालु अपने वाहन नवयुग मार्केट रोड के साइड में पार्क कर पैदल मन्दिर की ओर प्रस्थान करेंगे।विजयनगर की ओर से आने वाले सभी ऋद्धालु अपने वाहन मिलिट्री ग्राउण्ड विजयनगर में पार्क कर पैदल मन्दिर की ओर प्रस्थान करेंगे।ड्यूटीरत समस्त पुलिस कर्मियों के बाहन शम्भूदयाल डिग्री कॉलेज में पार्क किये जायेंगे। उक्त डायवर्जन प्लान में आवश्यकतानुसार कभी भी संशोधन किया जा सकता है।सभी ऋद्धालुओं से अपील की जाती है, कि उपरोक्त निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क करें. सड़क पर इधर-उधर वाहन पार्क न करें।पुलिस उपायुक्त-यातायात, कमिश्नरेट-गाजियाबाद।












