नोएडा विकासप्राधिकरण द्वारा अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई ग्रेटरनोएडा वेस्ट बिसरख नोएडा में अवैध रूप से बसाई जा रही दुर्गा कॉलोनी पर चला बुलडोजर।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट बिसरख नोएडा ext. Sec.1 में अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर–1 बिसरख में अवैध रूप से बसाई जा रही दुर्गा कॉलोनी पर आज प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया.. बिना स्वीकृति विकसित की जा रही दुर्गा कॉलोनी में बनाए गए निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।अधिकारियों के अनुसार,यह जमीन प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि में आती है।और यहां प्लॉटिंग कर लोगों को गुमराह किया जा रहा था कार्रवाई के दौरान कई अस्थायी ढांचे, बाउंड्री वॉल और निर्माणाधीन मकानों को गिराया गया… प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों और भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.. स्थानीय लोगों को चेतावनी दी गई है कि बिना वैध स्वीकृति किसी भी प्रकार की जमीन खरीद-फरोख्त से बचें..अन्यथा नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं खरीदार की होगी..












