ग्रामीण जोन के समस्त 09 थानों को “IGRS निस्तारण माह जनवरी 2026” में मिला प्रथम स्थान। महोदय श्री सुरेंद्रनाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ क्या निर्देशन में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण श्रीमान सुरेंद्रनाथ तिवारी महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश, ग्रामीण जोन में कार्यरत पुलिस कार्मिकों को प्रदान किये प्रशस्ति पत्र तथा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में ग्रामीण जोन के समस्त 09 थानों को “IGRS निस्तारण माह जनवरी 2026” में मिला प्रथम स्थान। श्री सुरेंद्रनाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण महोदय द्वारा दिनांक 13.02.2026 को अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें ग्रामीण जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त व समस्त थाना प्रभारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। ग्रामीण जोन पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी, सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार, सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर, अपने-अपने सर्किल के थानों में “IGRS निस्तारण माह जनवरी 2026” का कुशल पर्यवेक्षण करते हुये सर्किल के थानों को उ0प्र0 में प्रथम स्थान प्राप्त कराने हेतु श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण महोदय द्वारा प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।ग्रामीण जोन के समस्त थानों थाना लोनी, ट्रोनिका सिटी, अंकुर विहार, लोनी बॉर्डर, मोदीनगर, निवाडी, भोजपुर, मसूरी, मुरादनगर, को “IGRS निस्तारण माह जनवरी 2026” में उ0प्र0 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसके लिए संबंधित थाना प्रभारी एवं अधीनस्थ IGRS कर्मियों को श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण महोदय द्वारा प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।ग्रामीण जोन के IGRS प्रभारी, म०मु०आ० भूपेन्द्री व म०आ० निर्देश चौधरी को माह जनवरी 2026 में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आई०जी०आर०एस०) के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं जाँच आख्याओं को ऑनलाइन अपलोड सम्बन्धी कार्य सम्पादित किये जाने, जिसमें उ०प्र० शासन द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने हेतु श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण महोदय द्वारा प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।ग्रामीण जोन के समस्त थानों से ग्रामीण जोन स्तर पर विवेचनाओं व प्रार्थना पत्रों के शीघ्र समयबद्ध निस्तारण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, धारा-34 पुलिस अधिनियम के चालान, पासपोर्ट वेरीफिकेशन, अपराधियों का सत्यापन व कार्यसरकार में विशेष अभिरूचि लेकर अथक परिश्रम, लगन एवं उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों का समर्पित भावना से निर्वहन करते महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कुल 05 (BSI) व 04 (BPO) को “COP OF THE MONTH” चुना गया जिसके लिए श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण महोदय द्वारा प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।ग्रामीण जोन में थाना मसूरी साइबर टीम द्वारा माह जनवरी 2026 में सर्वाधिक 55 मोबाइल फोन बरामद किये गये जिसके लिए प्रभारी निरीक्षक मसूरी, श्री अजय चौधरी व साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी मसूरी श्री अरूण कुमार को श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण महोदय द्वारा प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। “मैं आशा करता हूँ कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार की उच्चकोटि की कर्मठता, लगन, परिश्रम एवं कार्य निपुणता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी,पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ।












