जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड व कर-करेत्तर राजस्व की समीक्षा बैठक आहूत

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड व कर-करेत्तर राजस्व की समीक्षा बैठक आहूत

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक:17/02/2026जिलाधिकारीश्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने दिए: खराब रैंक लाने वाले अधिकारियों लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूरा करने तक वेतन रोकने के आदेश अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभायें, कार्य में शिथिलता बरतने पर होगी कार्यवाही: जिलाधिकारी गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (राजस्व से सम्बंधित) की जनवरी माह की मासिक प्रगति रिपोर्ट व कर-करेत्तर राजस्व विभाग से सम्बंधित समीक्षा बैठक आहूत हुई। बैठक में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी द्वारा उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी महोदय ने खराब रैंक (सी व डी) लाने वाले विभागों से स्पष्टीकरण मांगा व दिये गये लक्ष्यों के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि लक्ष्यों के अनुरूप कार्य पूर्ण होने तक सम्बंधित विभागों के वेतन रोकने हेतु निर्देश दियें। जिसमें अवस्थापना व औद्योगिक विकास, आबकारी, आवास, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, खाद्यय एवं औषधि प्रशासन, खाद्यय एवं रसद, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन, परिवहन, राजस्व, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, लोक शिकायत, वित्त विभागों के सम्बंधित जवाबदेही अधिकारी। कर—करेत्तर की बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि स्टाम्प देय के मांगपत्रों की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया जाये। राजस्व, वाणिज्य कर, वाहन कर, मनोरंजन विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग, व्यापार कर, खनन विभाग, सिंचाई विभाग, मण्डी सहित अन्य विभागों की वसूली कम होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार ने तीनों तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पेशगार सभी को निर्देशित किया कि वे अपने कोर्ट में लम्बित प्रकरणों का निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक लक्ष्य के सापेक्ष लम्बित प्रकरण समाप्त नहीं हो जाते हैं, उक्त किसी को भी अवकाश नहीं दिया जायेगा। अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभायें, कार्य में शिथिलता बरतने पर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त श्री जंग बहादुर, एडीएम ई ज्योति मौर्य, एडीएम जे श्रीमती अंजुम बी, एडीएम एल/ए श्री अवनीश, एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है