शादी के 17 दिन बाद दुल्हन की गर्भावस्था का खुलासा
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
ससुराल पक्ष ने लगाया धोखे का आरोप
अमरोहा — जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी के कुछ ही दिनों बाद सामने आए एक मामले ने सभी को हैरान कर दिया। शादी के महज 17 दिन बाद दुल्हन के गर्भवती होने की जानकारी मिलने से ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, युवक की शादी 28 जनवरी 2026 को संभल जिले की एक युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन ने पेट दर्द की शिकायत की। परिजनों ने 13 फरवरी को उसकी जांच कराई, जिसमें गर्भावस्था की पुष्टि हो गई।
इस घटना के बाद पति ने पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया और ससुराल पक्ष पर धोखे में रखकर शादी कराने का आरोप लगाया। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।












