थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना कोतवाली देहात के उ0नि0 वरूण कुमार सिंह मय हमराह हे का० विरेन्द्र यादव, का० किशन यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन तलाश वांछित, वारंटी / प्रार्थना पत्र की जांच के दौरान मु0अ0सं0 95/2012 धारा 304,323,336 भादवि थाना को0 नगर से संबंधित 01 वारंटी अभियुक्त संतोष सिंह उर्फ स्वतंत्र सिंह पुत्र वेदनाथ सिंह निवासी राजगढ़ थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ उम्र 58 वर्ष को थाना क्षेत्रान्तर्गत उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01.संतोष सिंह उर्फ स्वतंत्र सिंह पुत्र वेदनाथ सिंह निवासी राजगढ़ थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ उम्र 58 वर्ष।
पुलिस टीम
उ0नि0 वरूण कुमार सिंह मय हमराह हे का० विरेन्द्र यादव, का० किशन यादव थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़।












