पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री दिपक भूकर के निर्देशन मे प्रभारी यातायात श्री मनोज कुमार द्वारा सेंट जेवियर स्कूल प्रतापगढ छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री दिपक भूकर के निर्देशन मे प्रभारी यातायात श्री मनोज कुमार द्वारा सेंट जेवियर स्कूल प्रतापगढ छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश शासन, श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश तथा निदेशक यातायात/सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में “जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट” अभियान एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (फरवरी–2026) के अंतर्गत जनपद प्रतापगढ़ में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में प्रभारी यातायात श्री मनोज कुमार द्वारा सेंट जेवियर स्कूल, प्रतापगढ़ में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक यातायात श्री रामाग्रे सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा यातायात नियमों का पालन करने, स्वयं सजग रहने एवं आमजन को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें एवं “जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट” अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें