गौहानी में वाटरशेड महोत्सव का किया गया आयोजन, विभागीय योजनाओं की दी गयी जानकारी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
दिनांक 19 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। वाटरशेड महोत्सव का आयोजन डब्लू0डी0सी0-2 आसपुर देवसरा के ग्राम गौहानी में किया गया। महोत्सव में भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं पर्यावरण सेना के अजय क्रान्तिकारी द्वारा जल, जंगल, जमीन बचाओ, पर जागरुक करते हुये जल एवं वृक्षों के संरक्षण पर कृषकों को शपथ दिलाई गयी एवं पशु चिकित्सक आसपुर देवसरा लालजी यादव द्वारा पशु पालन विभाग में चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। महोत्सव में ग्राम प्रधान गौहानी गिरिजा देवी द्वारा गौहानी तालाब का लोकार्पण, पचौरी तालाब का भूमि पूजन एवं स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जल कलश यात्रा निकाली गयी। इसके बाद भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा कृषकों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित












