बकाया फीस मांगने पर दबंगो ने विद्यालय में घुसकर की जमकर मारपीट एवं फैलाया दहशत।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पूरा मामला दिलीपपुर थाना अंतर्गत सरखेलपुर,सोनाही बाजार के समीप का है जहां कंधई थाना क्षेत्र के बिबिया करनपुर गांव निवासी राजेश प्रताप सिंह के पुत्र अजीत प्रताप सिंह,जो सरखेलपुर गांव स्थित सोनाही बाजार थाना दिलीपपुर क्षेत्र अंतर्गत बी एन एस स्कूल का संचालन करते हैं।गुरुवार सुबह बकाया फीस मांगने पर दबंगों ने स्कूल में घुसकर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान असलहे के बल पर स्कूल के कैश काउंटर पर फीस का रखें 55 हजार नकद और गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए।पूरी घटना विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पीड़ित अजीत प्रताप सिंह ने दिलीपपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोनाही गांव निवासी वासिफ अली के चार बच्चे उनके विद्यालय में अलग-अलग कक्षाओं में अध्ययनरत हैं, जिनकी करीब एक वर्ष की लगभग 40 हजार रुपये फीस बकाया थी।गुरुवार सुबह करीब 9 बजे फीस की जानकारी देने के लिए एक बच्चे को घर भेजा गया।आरोप है कि इसके बाद वासिफ अली के भाई इरफान ने फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।कुछ ही देर बाद अर्टिगा कार से पहुंचे दो लोगों ने लोहे की रॉड से स्कूल में घुसकर अजीत प्रताप सिंह पर हमला कर दिया।अचानक हुई इस घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों में दहशत फैल गई।आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान अवैध असलहे से भय का माहौल बनाया।घटना की सूचना बेलखरनाथ पुलिस चौकी व डायल 112 को दी गई।मारपीट में स्कूल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया था।दिलीपपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके अभियुक्तो की तलाश में जुटी है।।












