जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर आगामी होली पर्व खुद दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में
समवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर




खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से 04 खाद्य पदार्थों के नमूने किए संग्रहित
गौतम बुद्ध नगर, 19 फरवरी 2026आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, रविन्द्र नाथ वर्मा एवं विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा ऐच्छर मार्केट ग्रेटर नोएडा स्थित श्याम ट्रेडर्स के यहां पर हरि दर्शन ब्रांड रिफाइंड रायसब्रान कुकिंग ऑयल 15 किग्रा के 21 रीयूज्ड टीनों में लगभग 315 किग्रा पाया गया, जिसमें से कुकिंग ऑयल का 01 नमूना लेकर शेष 313 किग्रा तेल सीज कर दिया गया, इसी दुकान पर गोपी ब्रांड की रिफाइंड रायसब्रान की 01 लीटर की 84 बोतलों पर बैच नम्बर आदि अस्पष्ट होने के कारण 01 नमूना लेकर शेष 80 लीटर तेल सीज कर दिया गया। इसी टीम द्वारा आयेथम गैलेरिया अल्फ़ा 2 ग्रेटर नोएडा स्थित अल्बर्ट पिंटू रेस्टोरेंट से पनीर का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह एवं एस के पांडेय की टीम द्वारा छलेरा सेक्टर-44 स्थित चौधरी फूड प्लाजा के यहां से रसगुल्ला का 01 नमूना लेकर शेष लगभग 10 किग्रा प्रदूषित रसगुल्ला को नष्ट कराया गया। इस प्रकार कुल 04 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके गौतम बुद्ध नगर।












